बिजली के तारों से जुड़ा खतरा ⚡
बारिश और तेज हवाओं के दौरान बिजली के तारों के आसपास विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। टूटे हुए या नीचे गिरे बिजली के तार बेहद खतरनाक हो सकते हैं। अगर कहीं बिजली का तार गिरा हुआ दिखाई दे या पोल/ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकलती दिखे, तो उसके पास जाने या तार को छूने की कोशिश न करें। आसपास के लोगों को भी सुरक्षित दूरी पर रखें और संबंधित बिजली विभाग को सूचना दें। ⚠️ गिरे हुए बिजली के तार को कभी भी खुद हटाने की कोशिश न करें। सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
